बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- 6 मूल्यांकन केंद्रों पर आज से इंटर परीक्षा की कॉपियों की होगी जांच 3 लाख कॉपियों का बार कोडिंग के माध्यम से होगा मूल्यांकन हर केंद्र पर 14 कम्प्यूटर के माध्यम से रिजल्ट को किया जाएगा अपलोड मूल्यांकन कक्ष और वज्रगृह पर सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर फोटो : डीईओ केके 01 : जिला शिक्षा विभाग कार्यालय। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। शहर के छह मूल्यांकन केंद्रों पर शुक्रवार से इंटर परीक्षा की कॉपियों की जांच शुरू होगी। 10 मार्च तक कॉपियों का मूल्यांकन का काम पूरा किया जाएगा। इन केंद्रों पर तीन लाख एक हजार 420 कॉपियों की जांच बार कोड के माध्यम से मूल्यांकन किया जाएगा। डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि जांच के लिए सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। जांच में लगे कर्मी योगदान कर चुके हैं। जांच केंद्र पर सुबह आठ बजे उनका प्रवेश हो जाएगा। हर केंद्र ...