नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- यूपी में सभी दल वोट बैंक को साधने में लगे है। इसी तरह 'निषाद' वोट बैंक को भी अपने पाले में करने में लगे हैं। इसी क्रम में वीआईपी ने भी यूपी में एंट्री ली है।विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि हम हों या संजय निषाद कोई अपने दम पर नहीं बल्कि निषाद समाज के समर्थन से नेता बने हैं। उन्होंने संजय निषाद को चुनौती देते हुए कहा कि छह महीने के अंदर वे भाजपा से निषादों के लिए आरक्षण दिलाएं, नहीं तो भाजपा का साथ छोड़ दें और इंडिया गठबंधन में आएं। शनिवार को लखनऊ आए सहनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि निषाद समाज के आरक्षण की लड़ाई लड़ने के कारण भाजपा ने बिहार में हमारे विधायकों को खरीद लिया। उन्होंने कहा कि संजय निषाद भाजपा के साथ चले गए क्योंकि उनके लिए परिवार जरूरी है। ‎उन्होंने दावा ...