बगहा, मई 31 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय । शहर के बीचों-बीच गुजरने वाले एन एच 727 के सर्विस लेन से बार-बार नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाती है। अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना भी लगता है, इसके बावजूद अतिक्रमणकारी वहां पर हमेशा काबिज ही दिखाई देते हैं। मई और अप्रैल महीने में भी एन एच के सर्विस लेने से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही करके जुर्माना भी वसूला गया था। इसके बावजूद एनएचसी सर्विस दिन पर पैदल चलना मुश्किल है यहां तक कि बाइक से चलना भी मुश्किल हो गया है। एक ओर बड़े-बड़े दुकानों का पार्किंग स्थल के रूप में एनएच के सर्विस लेन बन गया है दूसरी ओर से बालू और गिट्टी गिरकर आवागमन को बाधित कर दिया जाता है। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण और अव्यवस्था से शहर की सड़कों पर हर दिन जाम जिससे कि काफी आने-जाने में परेशानी होती है। लगातार अतिक्रम...