अररिया, मार्च 9 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में मानवता और इंसानियत की एक मिसाल उस समय देखने को मिली जब सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात यादव की पहल से छह माह पूर्व लापता हुए एक युवक अपने परिजनों से मिल सका। जानकारी के अनुसार जमुई जिले का निवासी विनोद तुड़ी पिछले छह महीने से घर से लापता था और उसका मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं बताया जा रहा था। परिवार के लोग लंबे समय से उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। इधर बीते शनिवार की रात करीब 11 बजे फारबिसगंज के बथनाहा फोरलेन किनारे सोये हुए एक युवक पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात यादव की नजर पड़ी। संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे सोए युवक को देखकर उन्होंने मानवीय संवेदना दिखाते हुए उससे बातचीत की और उसके बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.