मधुबनी, मार्च 14 -- मधुबनी । पुल-पुलिया व सड़क के नाम पर अरबों रुपये खर्च किये जाने के बावजूद आज आजादी के 7 दशक बीत जाने के बाद भी मधुबनी जिले के खजौली विधानसभा क्षेत्र में बासोपट्टी प्रखंड के कटैया पंचायत स्थित सिराही गांव में प्रखंड और अनुमंडल को जोड़ने वाले बछराजा नदी के मार्ग में छह माह बांस की चचरी तो छह माह नाव के सहारे लाखों लोगों की जिंदगी कटती है। लोग खुद से बनाए गए चचरी के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं। यहां के लोग एक पुल के लिए तरस रहे हैं। नदी पर आरसीसी पुल बनाने की मांग करते-करते लोग थक चुके हैं। पक्का पुल नहीं बनने से दो प्रखंड व अनुमंडल क्षेत्र के क्षेत्र के लाखों लोग चचरी पुल के सहारे आवागमन करने को विवश हैं। सुखाड़ में तो चचरी से ग्रामीण आवाजाही कर लेते हैं लेकिन बाढ़ व बरसात में चचरी के बह जाने से नाव ही एकमात्र सहारा होता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.