लखीमपुरखीरी, फरवरी 28 -- बाथम वैश्य महासभा द्वारा आगामी 6 मार्च गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे कृष्णा वाटिका में होगा। समारोह को लेकर पूर्व में चिल्ड्रेन एकेडमी जूनियर विद्यालय में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से कार्यक्रम स्थल के रूप में कृष्णा वाटिका का चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता सुशील कुमार गुप्ता ने की। इस अवसर पर बॉथम वैश्य समाज के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने उपस्थित स्वजातीय बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष होली मिलन समारोह को विशेष उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने सभी समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया। उपस्थित सदस्यों ने उनके विचारों का समर्थन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। समारोह के मुख्य आकर्षणों में...