नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- Raymond Ltd Share price: घरेलू शेयर बाजारों में आज भले ही गिरावट देखने को मिली है। लेकिन इसके बाद भी एक कंपनी है जिसके शेयरों को खरीदने की होड़ मची हुई है। यह स्टॉक 52 वीक हाई पर पहुंच गया है। हम बात कर रहे हैं रेमंड लिमिटेड की। कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज करीब 12 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। बता दें, यह उछाल नया वर्क ऑर्डर मिलने की वजह से दर्ज की गई है। बीएसई में रेमंड लिमिटेड के शेयर 1010.25 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम करीब 12 प्रतिशत की तेजी के साथ 1121.80 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वीक हाई बीएसई में है। बता दें, स्टॉक का बीएसई में 52 वीक लो लेवल 320.40 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 7215 करोड़ रुपये का है। यह भी पढ़ें- खुलते ही 165 रुपये पर पहुंचा IPO, पहले द...