नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- भारतीय बाजार में टू-व्हीलर्स की डिमांड तेज से बढ़ी है। खासकर, इलेक्ट्रिक स्कूटर के आने से सेगमेंट में तेजी से उछाल आया है। फाइनेंशियल ईयर 2027 के दौरान टॉप-30 स्कूटर की 48 लाख से ज्यादा यूनिट बिकी हैं। ये आंकड़ा लगभग 49 लाख यूनिट के करीब का है। खास बात ये है कि सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-11 मॉडल में चार इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं। हालांकि, अभी भी सेगमेंट में ICE मॉडल का ही दबदबा देखने को मिल रहा है। इस लिस्ट को टॉप करने का काम होंडा एक्टिवा ने किया। चलिए एक बार अब सेल्स चार्ट देखते हैं। फाइनेंशियल ईयर 2027 के पहले हाफ (H1) यानी अप्रैल से सितंबर 2026 में स्कूटर सेल्स की बात करें तो होंडा एक्टिवा की H1 FY27 के दौरान 14,82,917 यूनिट बिक चुकी हैं। जबकि, H1 FY26 के दौरान ये आंकड़ा 12,88,165 यूनिट का था। TVS जुपिटर की ...