नई दिल्ली, जून 10 -- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने फॉर्म में बच्चों की संख्या को अधिकतम पांच तक सीमित करने के प्रावधान पर सवाल उठाते हुए इसे असंवैधानिक करार दिया। हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार में छह भाई-बहन हैं। मेरे भी छह बच्चे हैं। गृह मंत्री अमित शाह और योगी आदित्यनाथ भी बड़े परिवारों से आते हैं। क्या इसलिए इनके वोट छीन लिए जाएंगे? भारत में कोई कानून नहीं है जो पांच से अधिक बच्चों वाले नागरिकों के मताधिकार को रोके। ओवैसी ने आरोप लगाया कि SIR फॉर्म में जनगणना प्रपत्र में केवल पांच बच्चों का ही विवरण दर्ज करने की व्यवस्था है। उन्...