नई दिल्ली, मार्च 20 -- मल्टीबैगर स्टॉक केसर इंडिया लिमिटेड में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। केसर इंडिया के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 8 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 1166 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 65 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में केसर इंडिया लिमिटेड के शेयर 93 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी रेजिडेंशियल, कमर्शियल प्रोजेक्ट्स, इंडस्ट्रियल बिल्डिंग्स, फैक्ट्री बिल्डिंग्स और वर्कशॉप बिल्डिंग्स के रियल एस्टेट डिवेलपमेंट और कंस्ट्रक्शन के बिजनेस में है। केसर इंडिया अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का भी तोहफा दे चुकी है। 6 बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनीमल्टीबैगर कंपनी केसर इंडिया लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का भी तोहफा दे चुकी है। केसर इंडिया ने मार्च 2...