बिहारशरीफ, अगस्त 24 -- सरमेरा, निज संवाददाता। जिले के सुदूरवर्ती प्रखंड सरमेरा में कई विभागों में अधिकारियों एवं कर्मियों के पद खाली पड़े हैं। इस कारण काम काज प्रभावित हो रहा है। यहां आठ पंचायत हैं। इनमें से छह में पंचायत सचिव का पद खाली है। इसके अलावा प्रखंड कृषि पदाधिकारी, मनरेगा पीओ, प्रखंड संख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी और अहियापुर पशु अस्पताल में पशु चिकित्सक का पद खाली है। आवास सहायक के आठ की जगह मात्र तीन की ही तैनाती है। प्रखंड कार्यालय में लिपिक का पांच पद स्वीकृत है। इनमें से मात्र दो ही तैनात हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन भूषण ने बताया कि वरीय अधिकारी से रिक्त पदों पर बहाली करवाने की अपील की गयी है। ताकि, प्रखंड का विकास का काम अनवतर चलता रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...