नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- इस साल दिवाली से पहले धनतेरस तक लक्ष्मीनारायण राजयोग बन रहा है। अगर यह कुंडली में बन रहा है तो ऐसाे व्यक्ति के पास कभी धन की कमी नहीं रहती है। शुक्र और बुध के कारण यह योग बनता है। इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि जब शुक्र का धन और वैभव बुध की बुद्धिमानी से मिलती है। तो इससे धन लाभ और अपार संपत्ति मिलती है। ये लोग अपने कार्यों को विद्या, बुद्धि, वाणी और विवेक से आगे बढ़ाते हैं और धन कमाते हैं। दरअसल 6 नवंबर तक शुक्र और बुध कन्या राशि में होंगे और इनकी युति से यह योग बन रहा है। आपको बता दें कि 6 नवंबर को शुक्र का परिवर्तन होगा और शुक्र कन्या राशि में चले जाएंगे। ऐसे में यह योग खत्म हो जाएगा। इससे कई राशियों के लिए अच्छे लाभ के योग हैं, लेकिन नीचे बताई गई तीन राशियों को अर्थिक सफलता और लाभ मिलेगा। ये लोग अपनी मेहनत, बुद्धि औ...