बिहारशरीफ, मार्च 12 -- 6 दिव्यांगजनों को मिली बैट्री चालित ट्राई साइकिल फोटो : पावापुरी केके 07 : गिरियक में गुरुवार को बैट्री चालित ट्राई साइकिल के साथ दिव्यांगजन। पावापुरी, निज संवाददाता। प्रखंड के छह दिव्यांगजनों को गुरुवार को गिरियक में सरकारी योजना के तहत बैट्री चालित ट्राई साइकिल दी गई। इस पहल से दिव्यांगजनों के लिए दैनिक जीवन में आने-जाने की सुविधा आसान होगी। ट्राई साइकिल मिलने के बाद लाभुक काफी खुश थे। बीडीओ पवन कुमार ठाकुर ने बताया कि सतौआ बेलदारी के मुकेश कुमार, सतौआ के सोनू कुमार, शोभनगर के अक्षय कुमार विद्यार्थी, गौसगंज के चंदन कुमार, कतरीडीह के विजय कुमार सिंह और मैरा बरीठ के टुनी चौधरी को ट्राइसाइकिल दी गयी है। सरकार की मंशा दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन को सुगम बनाना है। इससे उनके जीवन में नई ऊर्जा और आत्मवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.