6 दिन से गायब बच्चे का शव घर के सेप्टिक टैंक में मिला; लापरवाही ने ले ली जान, ठेकेदार पर केस
वरिष्ठ संवाददाता, मई 11 -- मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हाईस्ट्रीट के पास स्थित सोसाइटी से छह दिन पहले गायब हुए मजदूर के सात वर्षीय बेटे का शव शनिवार देर शाम उसी के पास निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार सुबह बच्चे के परिजनों और अन्य मजदूरों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाबुझा कर शांत कराया। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई। मामले में बच्चे के पिता ने आर्किटेक्ट और ठेकेदार की लापरवाही से बच्चे की मौत होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।टैंक पर कोई ढक्कन नहीं होने से हादसा बिहार के अररिया जिले के सिकटी थाना क्षेत्र के पटरिया निवासी हसीब निर्माण मजदूर है। बीते करीब ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.