नई दिल्ली, जुलाई 9 -- Shukra nakshatra gochar 2026 July: सिंह राशि के शुक्र 16 जुलाई 2026 को मघा नक्षत्र से निकलकर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं शुक्र हैं। अपने ही नक्षत्र में शुक्र के आने से यह गोचर अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना जा रहा है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शुक्र जब अपने नक्षत्र में आते हैं, तो उनके शुभ प्रभावों के साथ सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। शुक्र को धन,संपदा, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना गया है। ऐसे में शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों को आकस्मिक धन लाभ कराएगा। इसके साथ ही नौकरी में तरक्की और नई जिम्मेदारी, कार्यों में सफलता के साथ रिश्तों में मजबूती प्रदान करेगा। आइए जानते हैं शुक्र का अपने ही नक्षत्र में गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ। यह भी पढ़ें- सूर्य की राशि ...