नई दिल्ली, जुलाई 2 -- कर्मचारी भविष्य निधि के 7 करोड़ से अधिक मेंबर्स के लिए नई स्कीम 26 जून 2026 से लागू हो गई है। यह 1952 की पुरानी स्कीम की जगह आई है। इसका मकसद नौकरी करते हुए भी जरूरत के समय पैसे निकालने को आसान बनाना, लेकिन बुढ़ापे की बचत को भी सुरक्षित रखना है।75% ही निकाला जा सकता है पैसा EPF खाते में से जितना पैसा आप निकाल सकते हैं, उसमें से कम से कम 25% खाते में रहना चाहिए। नियमों के मुताबिक बाकी 75% पैसा ही निकाला जा सकता है। मान लीजिए अगर आपके खाते में 1 लाख रुपए है, तो 25,000 रुपए (25%) जमा रहना होगा। बाकी 75,000 रुपए निकासी के लिए उपलब्ध होंगे। यह भी पढ़ें- EPFO पर बड़ा अपडेट: 2 जुलाई तक नहीं कर पाएंगे PF क्लेम और पासबुक डाउनलोडकिन-किन कारणों से आंशिक निकासी हो सकती है? नई स्कीम के तहत आप नौकरी के दौरान भी निम्न कारणों से पैस...