मैनपुरी, जून 25 -- भाजपा जिला कार्यालय पर गुरुवार को जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने पार्टी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई गई। वहीं जो कार्यक्रम चल रहे हैं उनकी समीक्षा की। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती के अवसर पर 6 जुलाई तक जनपद के सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित करने हैं। कार्यक्रम में बूथ समिति के सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से शामिल करना है। शक्ति केंद्रों पर पन्ना प्रमुख व सक्रिय कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण भी करना है। प्रशिक्षण के बाद मंडलों पर भी कार्यशाला आयोजित करनी है। यह भी पढ़ें- 6 जुलाई तक बूथों पर होंगे कार्यक्रम, सक्रियता दिखाएं उन्होंने कहा कि जनपद में कार्यकर्ता सम्मेलन भी होना है। कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए सभी पदाधिकारी तैया...