रुद्रपुर, दिसम्बर 29 -- रुद्रपुर। जन समस्याओं के निस्तारण के लिए जिले के प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन होगा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि 6 जनवरी प्रथम मंगलवार को तहसील रुद्रपुर में तहसील दिवस आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 20 जनवरी को तहसील किच्छा, 3 फरवरी को सितारगंज, 17 फरवरी को जसपुर, 3 मार्च को काशीपुर, 17 मार्च को बाजपुर, 7 अप्रैल को गदरपुर, 21 अप्रैल को उप तहसील नानकमत्ता और 5 मई को तहसील खटीमा में तहसील दिवस का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि जिस तहसील दिवस के दिन राजकीय अवकाश घोषित होगा। उसके स्थान पर दूसरे दिन कार्य दिवस को तहसील दिवस का आयोजित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.