हल्द्वानी, जनवरी 23 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। महिला महाविद्यालय की 6 छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले राष्ट्रीय एकीकरण युवा शिविर में उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करेंगी। एनएसएस प्रभारी डॉ. रितुराज पंत ने बताया कि 2 से 7 फरवरी 2026 तक पंजाब के लेहरागागा में नेशनल यूथ प्रोजेक्ट की ओर से सुप्रसिद्ध गांधीवादी विचारक डॉ.एसएन सुब्बाराव की 97वीं जयंती पर यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिविर में चयनित छात्राएं उत्तराखंड की लोक कला, लोक नृत्य, पारंपरिक वेशभूषा और मूल्यों को देशभर के युवाओं के समक्ष प्रस्तुत करेंगी। प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा, डॉ. गीता पंत ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "यह महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि हमारी छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की सांस्कृत...