नई दिल्ली, मई 8 -- पटना में खराब मौसम के कारण शुक्रवार शाम कोलकाता से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट वहां उतर नहीं सकी। पटना के पास आसमान में छह चक्कर लगाने के बाद पायलट ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। यहां उतरने के बाद पायलट और क्रू सदस्यों का ड्यूटी टाइम खत्म हो गया। ऐसे में जब दूसरी इंडिगो की ही फ्लाइट से आगे की शिफ्ट के क्रू सदस्य आए तब विमान ने पटना के लिए उड़ान भरी। इससे पहले 6 मई की भी दिल्ली से पटना जा रही फ्लाइट खराब मौसम की वजह से टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई-6917 दिन में 2:50 बजे कोलकाता से पटना को रवाना हुई थी। विमान में 180 यात्री, पांच नवजात और ...