नई दिल्ली, अगस्त 11 -- IPO News: टेक्नोक्रॉफ्ट वेंचर्स आईपीओ (Technocraft Ventures IPO) पर दांव लगाने के लिए आज आखिरी मौका है। आईपीओ का साइज 251.88 करोड़ रुपये का है। ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति अच्छी है। यह मेनबोर्ड आईपीओ 7 अगस्त को खुल गया था निवेशकों के पास आज 11 अगस्त को दांव लगाने का आखिरी दिन है। कंपनी की लिस्टिंग बीएसई और एसएमई दोनों जगह होगी। बता दें, आईपीओ को अबतक 6 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया है। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 6 अगस्त को ओपन हुआ था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 75.55 करोड़ रुपये जुटाए थे। यह भी पढ़ें- 9 कंपनियों का IPO इस हफ्ते खुल रहा, चेक करें प्राइस बैंड, GMP और तारीखग्रे मार्केट से मिल रहा है अच्छी लिस्टिंग का संकेत (Technocraft Ventures IPO GMP Today) इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट...