लातेहार, जून 17 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में बिजली की समस्या अब तक मुंह बाए खड़ी। पर्याप्त मात्रा में बिजली सप्लाई करने में विद्युत विभाग अब तक फैल साबित हो रहा है। बरवाडीह में मंगलवार को छह मेगावाट की जगह सिर्फ एक मेगावाट बिजली ही दी गई। जो एक तरह से बिजली आपूर्ति करने में खानापूर्ति की जा रही है। इस भीषण गर्मी से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। लोगो का कहना है कि सभी विद्युत फीडरों को लोड शेडिंग कर बिजली सप्लाई की जा रही है। स्थिति यह है कि लोगो को करीब 10 घण्टे ही बड़ी मुश्किल से बिजली मिल रही है। जरूरत के मुताबिक पावर नही मिलने से लोगो मे विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखी जा रही है। इधर विद्युत सहायक अभियंता अमित कुमार ने कहा कि पावर कम मिलने से यह स्थिति लोड शेडिंग कर बिजली आपूर्ति की जा रही है। पावर बढाने का प्रयास चल रहा है।

हिंदी हि...