गाजियाबाद, नवम्बर 26 -- पति को धीमा जहर (सीसा) देने के आरोप में गिरफ्तार महिला की नजर पति की करोड़ों की संपत्ति पर थी। मां, भाई और बहनोई के अलावा उसके षड्यंत्र में दूसरे धर्म का एक युवक भी शामिल था। इस युवक से महिला के संबंध थे। इंदिरापुरम पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बाकी को तलाश कर रही है। गाजियाबाद के वसुंधरा में रहने वाले सुशील भटनागर की ट्रांसपोर्ट फर्म है, जिसमें छह करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। सुशील की करीब 18 साल पहले रेणु से शादी हुई थी। उनका 16 साल का बेटा वंश, 13 साल की बेटी है। सुशील का 20 साल का भांजा देव भी उनके साथ ही रहता है। सुशील ने दो माह पहले इंदिरापुरम थाने में पत्नी रेणु, उसकी मां लता, भाई रवि सक्सेना, रेणु के बहनोई सुशील गिरधर और बब्लू नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि पत्न...