नई दिल्ली, मई 11 -- देश के अंदर पिछले कुछ महीने से सेडान सेगमेंट को काफी कमजोर आंका जाने लगा है। इसकी बड़ी वजह इस सेगमेंट में शामिल मॉडल की सेल्स काफी कम होना है। इसके बाद भी इस सेगमेंट के कुछ मॉडल ऐसे हैं जो कई पॉपुलर कारों को डोमिनेट करते हैं। इतना ही नहीं, ये देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट को भी टॉप कर रहे हैं। इसमें एक नाम मारुति डिजायर का है। ये सेडान कई महीने से सेगमेंट के साथ देश की भी नंबर-1 कार बन रही है। इसकी डिमांड के सामने दूसरे मॉडल टिक नहीं पा रहे हैं। अपनी लो-प्राइस, दमदार माइलेज और 5-स्टार सेफ्टी के चलते इस सेडान ने भारतीय ग्राहकों के दिल को जीत लिया है। चलिए एक बार इस सेगमेंट के टॉप मॉडल पर नजर डालते हैं। सेडान की मॉडल वाइज सेल्स की बात करें तो मारुति डिजायर की अप्रैल 2026 में 23,580 यूनिट बिकीं। जबकि, अप्रै...