नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- महिंद्रा कल यानी 15 अक्टूबर को अपनी XUV 3XO के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही है। दरअसल, कंपनी इस कॉम्पैक्ट SUV का CNG वैरिएंट लॉन्च करेगी। सामने आई फोटोज के मुताबिक, इसमें डुअल CNG सिलेंडर मिलेंगे। इस लॉन्च से पहले XUV 3XO के लिए भारतीय बाजार से एक अच्छा खबर भी आई है। दरअसल, इसने घरेलू बाजार में 5,00,000 यूनिट की होल सेल का माइलस्टोन हासिल किया है। इस कुल बिक्री में अप्रैल 2024 में लॉन्च हुई XUV300, अप्रैल 2024 में आई XUV 3XO और जनवरी 2026 में लॉन्च हुई XUV 3XO EV शामिल है। फरवरी 2019 से सितंबर 2026 तक महिंद्रा की इस कॉम्पैक्ट SUV की कुल बिक्री के आंकड़ों से पता चलता है कि घरेलू बाजार में कुल होल सेल 5,05,590 यूनिट रही। इसके अलावा इसकी 37,000 यूनिट को एक्सपोर्ट भी किया गया। इस SUV की एक्स-शोरूम कीमतें 7.79 लाख र...