नई दिल्ली, अगस्त 19 -- अगर आप ओटीटी पर कोई बहुत ही बेहतरीन सीरीज देखना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बता रहे हैं जो हाल ही में रिलीज हुई है। इस सीरीज की कहानी ऐसी सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जो आपको अंत तक बांधे रहेगी। हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका नाम है ऑपरेशन सफेद सागर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ द कारगिल वॉर। अगर आपने अभी तक ये सीरीज नहीं देखी है, तो इस सीरीज को तुरंत देख डालें या अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर लें।क्या है ऑपरेशन सफेद सागर का प्लॉट? ऑपरेशन सफेद सागर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ द कारगिल वॉर भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारतीय वायु सेना की गोल्डन एरो स्क्वाड की भूमिका को दिखाती है। ये वो स्क्वाड थी जिसने उस युद्ध के दौरान ऊंची पहाड़ियों पर बैठे पाकिस्तानी सेना के लोगों पर बम बरसाए थे...