लखनऊ, सितम्बर 24 -- यूपी की राजधानी में भर्ती की दौड़ में होमगार्ड अभ्यर्थी योगेंद्र के मुंह में पानी की छह इंच की बोतल कैसे घुसी? हफ्ते भर बाद भी पुलिस और पांच सदस्यीय कमेटी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी देखी तो उसमें हलक में सिकुड़ी हुई बोतल फंसी दिखी। इसके बाद डॉक्टरों के पैनल ने उसे निकाला। पुलिस की तफ्तीश फोरेंसिक और मेडिकोलीगल एक्सपर्ट की रिपोर्ट पर टिकी है। होमगार्ड की मौत का राज फोरेंसिक जांच रिपोर्ट खोलेगी।बयानों और सीसी फुटेज वीडियो से किसी झगड़े की पुष्टि नहीं : एसीपी महानगर अंकित कुमार के मुताबिक घटनास्थल पर मौजूद योगेंद्र के साथियों, भर्ती बोर्ड की कमेटी और अन्य लोगों से पूछताछ की गई। पूछताछ में किसी से झगड़े अथवा मारपीट की पुष्टि नहीं है। वहीं, सीसी फुटेज में घुटने के बल दो बार योगेंद...