नई दिल्ली, जुलाई 20 -- नान एक ऐसी ब्रेड है जिसका ऑर्डर रेस्तरां में सबसे ज्यादा किया जाता है। इसे कई तरह से बनाया जाता है। इसमें गार्लिक नान, बटर नान और आलू नान जैसी कई वैरायटी आती हैं जिनका स्वाद दाल मखनी के साथ लाजवाब लगता है। रेस्तरां जैसा नान घर पर भी तैयार हो जाता है। बस इसके लिए तंदूर चाहिए होता है। लेकिन अगर आपके पास तंदूर नहीं है तो आप लोहे के तवे पर भी इसे बना सकते हैं लोहे के तवे पर बना नान दिखने में भी रेस्तरा जैसा लगता है। यहां कुछ टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप घर पर रेस्तरां जैसा नान बना सकते हैं।1) आटा अच्छी तरह गूंथें घर पर नान बनाने के लिए आटा सही तरह से लगा होना चाहिए। इसे लगाने के लिए मैदा में दही, थोड़ा तेल या घी, नमक, चीनी और अगर चाहें तो थोड़ा यीस्ट या बेकिंग पाउडर मिलाकर नरम आटा गूंथें। आटा लगाने के बाद उसे कम ...