नवादा, अप्रैल 4 -- नवादा/रोह, निज प्रतिनिधि जिले के सभी प्रारंभिक, हाई व इंटर स्कूल सोमवार छह अप्रैल से मार्निंग शिफ्ट में चलेंगे। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने डीईओ को निर्देश जारी किया है। 6 अपैल से 31 मई तक सरकारी स्कूल मार्निंग शिफ्ट में चलेंगे। गर्मी की अधिकता को लेकर विद्यालय संचालन का मॉडल टाइम टेबल का निर्धारण किया गया है। स्कूलों का संचालन सुबह 06:30 बजे शुरू होगा। स्कूल दोपहर 12.30 बजे तक चलेंगे। दोपहर 12:20 बजे सातवीं घंटी के बाद बच्चों को छुट्टी दे दी जाएगी। प्रधानाध्यापक व शिक्षक दोपहर 12:30 बजे स्कूल छोड़ेंगे। दोपहर 12:20-12:30 बजे तक प्रधानाध्यापक अपने स्तर से शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए विषयों की समीक्षा करेंगे। जिन स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण एक साथ एमडीएम का संचालन करने मे...