हल्द्वानी, अप्रैल 3 -- भीमताल। जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आरटीई पोर्टल पर आवेदन करने की तिथि 6 अप्रैल कर दी गई है। विद्यार्थी अब 6 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। साथ ही खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में 7 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने सभी बीईओ और डिप्टी बीईओ को आरटीई पोर्टल पर अधिक से अधिक आवेदन कराने के लिए कहा है। उन्होंने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के माध्यम से प्रचार प्रसार करने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर लाटरी पूर्व निर्धारित तिथि 17 अप्रैल को ही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...