खगडि़या, अप्रैल 6 -- चौथम। जिले में सत्र 2026-27 के लिए 6 अप्रैल को सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में नामांकन दिवस मनाया जाएगा। जिला पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत अधिक से अधिक बच्चों का स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। इसी को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन नजदीकी सरकारी विद्यालयों में अवश्य कराएं, जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं जीविका दीदियों से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में बच्चों ...