बक्सर, अगस्त 2 -- ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह के 6 अगस्त को प्रस्तावित बक्सर आगमन की तैयारी को लेकर रविवार को बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत व कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता कर रहे मोर्चा के जिला प्रवक्ता अमन कुमार ओझा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का आगमन जिले के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। कहा कि यह कार्यक्रम संगठन को अधिक मजबूत करने के साथ-साथ किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में संगठन विस्तार, किसान हितों से जुड़े विषयों और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सभी पदाधिकारियों व क...