नई दिल्ली, मई 15 -- लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 21 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं। इस ताबड़तोड़ पारी के दौरान मिचेल मार्श ने चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के ओवर में लगातार गेंदों पर चार छक्के जड़े। एक समय ऐसा लग रहा था कि मार्श ओवर की सभी गेंदों पर छक्के जड़े देंगे। हालांकि अंशुल ने ऐसा नहीं होना दिया और चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बनने दिया। इस ओवर में मार्श ने कुल 28 रन बटोरे।अंशुल के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने अपने दूसरे ओवर में 28 रन लुटाए। इसके साथ ही वह आईपीएल में पावरप्ले में चेन्नई सुपर किंग्स गेंदबाज द्वारा एक ओवर में सबसे ज्...