नई दिल्ली, जुलाई 24 -- DA hike news: केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो सितंबर या अक्टूबर तक भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है। इस बीच, ओडिशा की सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए DA में 5% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। यह बढ़ोतरी 'ओडिशा संशोधित वेतनमान (ORSP) नियम, 2008' (संशोधन से पहले वाले नियम) के तहत की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फैसले से सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ न्यायिक अधिकारियों, कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों (टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ सहित) को फायदा होगा।कितना हो गया डीए? मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा राज्य वित्त विभाग की एक आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि 1 जनवरी 2026 से लागू ह...