नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी से जून छमाही के डीए यानी महंगाई भत्ते का इंतजार है। इस छमाही के भत्ते का ऐलान आमतौर पर होली त्योहार के दौरान हो जाता है लेकिन इस बार अब तक ऐसा नहीं हो सका है। इस इंतजार के बीच अब कुछ राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा हुआ है। आइए इसकी डिटेल जान लेते हैं।क्या है डिटेल? मध्य प्रदेश सरकार ने 6वें वेतन आयोग के स्केल के तहत वेतन पाने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते यानी डीए में बढ़ोतरी की घोषणा की है। डीए को 252 प्रतिशत से बढ़ाकर 257 प्रतिशत कर दिया गया है। इसका मतलब है कि डीए में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से पिछली तारीख से लागू होगी। हालांकि, कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ भत्ता 1 अप्रैल, 2026 से उनके वेतन में मिलना शुरू होगा। इस बीच की...