मोतिहारी, मई 2 -- संग्रामपुर, निसं। पुलिस ने 598 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में शुक्रवार की देर संध्या थाना क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी की गई। जहां दरियापुर तिवारी टोला के अभिषेक तिवारी को 598 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया। थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि गांजा को जब्त कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज मामले की जांच की जा रही है। छापेमारी टीम में दारोगा अंजली कुमारी,रोहन कुमार व पुलिस बल के जवान थे। यह भी पढ़ें- 18.73 ग्राम स्मैक 87 लीटर नेपाली शराब जब्त, चार गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...