कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। क्रेडिट कार्ड से भुगतान के दौरान साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। सिरकी मोहाल निवासी हेमंत कुमार गुप्ता ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बतौर आरोप उनके मोबाइल पर चालान भुगतान से संबंधित एक लिंक आया था। 24 दिसंबर 2025 की सुबह 10:41 बजे उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक के अपने क्रेडिट कार्ड से 590 रुपये का भुगतान करने के लिए लिंक पर क्लिक किया। ओटीपी आने से पहले ही उनके मोबाइल पर संदेश आया कि उनके क्रेडिट कार्ड से 1,78,968 रुपये "बंडल टेक्नोलॉजीज" नामक इकाई को डेबिट हो गए हैं। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने तुरंत बैंक को सूचना दी। कार्ड ब्लॉक कर दिया गया। बैंक द्वारा एक शिकायत संख्या भी दी गई। साइबर थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया, खातों की डिटेल निकाली गई है। कुछ क्लू मिले हैं। जल्द ही आरोपियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.