कानपुर, अगस्त 23 -- कानपुर, संवाददाता। स्वरूप नगर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में 59 माह से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपित प्रदीप शर्मा को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने साथियों के साथ मिलकर कोरोना काल में एक कंपनी का निदेशक बनकर बैंक मैनेजर को कॉल कर 83 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से कई खातों में ट्रांसफर करवाए थे। जिसके बाद बैंक मैनेजर ने आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। स्वरूप नगर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक विनय दीक्षित के अनुसार कोरोना काल के दौरान नौ सिंतबर 2021 को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। ट्रूकॉलर पर दौलत सिंह भदौरिया नाम लिखकर आ रहा था। चूंकि दौलत सिंह भदौरिया विशाल ऑटोमोवर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक और बैंक के परिचित ग्राहक थे। इसलिए उन्हें संदेह नहीं ह...