अररिया, फरवरी 12 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने बुधवार की रात्रि हरिरा थारु टोला वार्ड संख्या एक में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 59 बोतल नेपाली शराब जब्त किया है। हालांकि कारोबारी रात का लाभ लेते हुए भागने में सफल रहा है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि रात्रि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि हरिरा थारु टोला वार्ड संख्या 1 में सुरेश मंडल पिता सम्फु मंडल घर के पिछे केला के बगान में देशी नेपाली एवं अग्रेजी शराब छिपा कर रखा है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर बताये गए जगह पर पहुंच कर सुरुश मंडल को आवाज लगायी तो वे आवाज सुनकर अपने घर के पीछे वाले रास्ते होकर भाग गया। इसके बाद केला बगान में जाकर देखा तो दो अलग-अलग बोरा में 59 बोतल नेपाली देसी शराब था। वहीं तीन बोतल अंग्रेजी नेपाली शराब भी बरामद किया गया। इसके ...