पटना, मई 3 -- इस वर्ष ज्येष्ठ (जेठ) का महीना 59 दिनों का है। दो माह का एक महीना होने से इसे अधिकमास कहते हैं। इससे इस वर्ष होने वाले पर्व-त्योहार बीते वर्ष की तुलना में 18 से 20 दिन विलंब से होंगे। बीते शनिवार से ज्येष्ठ महीने की शुरुआत हो गई है। यह 29 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा तक रहेगा। इसके अगले दिन से आषाढ़ माह की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी। ज्योतिषाचार्य पीके युग बताते हैं कि ज्येष्ठ माह के पहले 15 दिन और अंतिम 15 दिनों में मांगलिक व शुभ कार्य होंगे जबकि बीच के 30 दिनों (17 मई से 15 जून) में कोई शुभ कार्य नहीं होगा। ज्योतिषाचार्य पीके युग बताते हैं कि सौर वर्ष (लगभग 365 दिन और 5 घंटे) और चंद्र वर्ष (लगभग 358 दिन) के बीच लगभग 8 दिनों के अंतर को पूरा करने के लिए अधिकमास की व्यवस्था भारतीय पंचांगों में है। प्रत्येक तीन साल में हिन्दी माह का को...