फतेहपुर, नवम्बर 18 -- फतेहपुर। बिना एसएमएस लगे कम्बाइन हार्वेस्टर मशीन और खेतों में पराली जलाने के मामले में किसानों पर कार्यवाही लगातार जारी है। मंगलवार को भिटौरा ब्लाक के एक गांव में बिना एसएमएस लगे फसल कटाई कर रही एक हार्वेस्टर मशीन को सीज कर दिया गया। वहीं 16 नवम्बर तक कृषि विभाग ने तीनों तहसील क्षेत्र में कुल 59 किसानों पर पराली जलाने पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही की है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि सहिमापुर गांव में एक कम्बाइन हार्वेस्टर मशीन बिना एसएमएस लगे फसल कटाई करते हुए पाये जाने पर थाना हुसेनगंज में सीज की गयी है। वहीं कम्बाइन हार्वेस्टर मालिकों से अपील है कि बिना एसएमएस लगाये यदि उनके हार्वेस्टर फसल कटाई के उपयोग में लाया जाता है तो उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही प्रशासन द्वारा की जाएगी। बताया कि 16 नवम्बर तक तहसील सदर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.