588 मामलों में नहीं लिया फीडबैक, मांगा स्पष्टीकरण
बलिया, जून 3 -- बलिया, संवाददाता। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण और फीडबैक की समीक्षा की। शिकायतकर्ताओं से फीडबैक नहीं लेने तथा पोर्टल पर निस्तारण आख्या सही ढंग से अपलोड नहीं किए जाने पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। समीक्षा के दौरान जिला समाज कल्याण विभाग के 82, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के 320, बिजली विभाग के 102, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के 16 तथा जिला पूर्ति विभाग के 68 (कुल 588) मामलों में शिकायतकर्ताओं से फीडबैक नहीं लिया गया। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही बंदोबस्त अधिकारी कार्यालय के 16, लोक निर्माण विभाग के 26, जिला समाज कल्याण विभाग के 108 तथा विद्युत विभाग के 129 मामलों में शिकाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.