बिजनौर, मार्च 6 -- किसान के बेटे अजीम अहमद ने यूपीएससी में 588वीं रैंक हासिल कर माता पिता के साथ जिले का नाम रोशन किया। आईएएस बनने का सपना देख रहे अजीम अहमद यह सफलता अपने तीसरे प्रयास में हासिल की है। इस कामयाबी पर उसके घर बधाई देने वालो का तांता लगा है। नगीना तहसील के गांव जट नंगला उर्फ गढ़ी निवासी इदरीश अहमद और सलमा खातून के बेटे अजीम अहमद ने यूपीएससी में 588वीं रैंक हासिल की है। अजीम अहमद ने अपनी हाईस्कूल की पढ़ाई आरआर मुरारका पब्लिक स्कूल बुंदकी से की। उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा अलीगढ़ में रहकर पास की। बीटेक भी अलीगढ़ से किया है। अजीम अहमद का सपना आईएएस बनना है। आईएएस बनने का सपना देख रहे अजीम अहमद ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी में 588वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। अजीम अहमद के पिता किसान है और अपना कोल्हू भी चलाते हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.