गाजीपुर, मई 16 -- सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सेवराई में आयोजित हुआ। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा और सीडीओ आलोक प्रसाद ने लोगों की समस्याएं सुनी और उसका निस्तारण किया। कुल 203 लोगों ने प्रार्थना पत्र दिया जिसमें से मौके पर 22 का निस्तारण किया गया। वहीं सातों तहसीलों में 585 प्रार्थना पत्रों में 65 शिकायत का समाधान किया गया। जिलाधिकारी ने कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित किया कि समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपजिलाधि...