फिरोजाबाद, अप्रैल 27 -- फिरोजाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। रविवार सुबह पुलिस लाइंस के मैदान पर गर्व और अनुशासन का संगम देखने को मिला। उप्र पुलिस के आरक्षी भर्ती-2025 के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 583 प्रशिक्षु सिपाही जब पासिंग आउट परेड में कदमताल करते हुए पुलिस विभाग का हिस्सा बने तो पूरा माहौल भावुक और उत्साह से भर गया। पूरी यूनीफार्म में सजे प्रशिक्षु सिपाहियों की सधी चाल के साथ अनुशासन, समन्वय, शारीरिक दक्षता एवं पुलिस सेवा के प्रति समर्पण का प्रभावशाली प्रदर्शन किया तो परिजनों की आंखें खुशी से नम हो गईं। अतिथियों ने सेवा, समर्पण और अनुशासन का संदेश दिया। मुख्य अतिथि एवं अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण उप्र डॉ. बीडी पॉल्सन ने शुभारंभ करते हुए कहा कि परेड में प्रशिक्षुओं को आधुनिक पुलिसिंग, साइबर अपराध, संविधान, मानवाधिकार, लैंगिक संवेदनशील...