58.77 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
बगहा, जून 23 -- बगहा। नौरंगिया थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान्एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से 58.770 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया किया है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को नौरंगिया थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उसके पास से 15 बोतल रॉयल स्टैग विदेशी शराब तथा 264 पीस 8 पीएम विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 58.770 लीटर आंकी गई है। पुलिस ने मौके से मोटर साइकिल को भी जब्त कर लिया। पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.