महाराजगंज, सितम्बर 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के बाद गंडक नदी ने सोमवार को विकराल रूप धारण कर दियारा इलाकों में सनसनी मचा दिया। 28 सितंबर की सुबह पांच बजे वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बैराज से जलप्रवाह 5 लाख 43 हजार 500 क्यूसेक पहुंच गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़ों में दर्ज यह इस सीजन का सर्वाधिक डिस्चार्ज है। हालांकि दोपहर बाद जलप्रवाह कम होने लगा। शाम पांच बजे तक 12 घंटे में 2.08 लाख क्यूसेक पानी घटने से डिस्चार्ज 3 लाख 35 हजार 600 आने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। बैराज के इतिहास पर गौर करें तो पहला मौका नहीं है जब डिस्चार्ज पांच लाख से अधिक क्यूसेक हुआ है। पिछले 58 साल में यह छठवां मौका है जब बैराज से गंडक नदी में पांच लाख क्यूसेक से अधिक जलप्रवाह दर्ज हुआ。 यह भी पढ़ें- Kus...