सहारनपुर, मई 13 -- सहारनपुर, संवाददाता। नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 58 वार्डों में समग्र सफाई व्यवस्था लागू करेगा। नई व्यवस्था के तहत नाले-नालियों की सफाई, कूड़ा उठान, शौचालयों की सफाई, सॉलिड वेस्ट कलेक्शन और कचरे के पृथक्करण का कार्य तय व्यवस्था के अनुसार कराया जाएगा। दरअसल 58 वार्डो की समग्र सफाई व्यवस्था पर सफाई मित्रों के नेता सोनी आजाद व राहुल बाल्मीकि ने कुछ बिंदुओं पर अपनी शंकाएं व्यक्त की थी। अभी तक सभी 70 वार्डो की सफाई व्यवस्था नगर निगम कर रहा था। जिसमें 259 स्थायी, 156 संविदा तथा 1434 आउट सोर्सिंग पर यानि कुल 1849 सफाई मित्र कार्य कर रहे थे। नयी व्यवस्था में नगर निगम जिन 12 वार्डो की सफाई व्यवस्था स्वयं करायेगा उनमें 259 स्थायी तथा 156 संविदाकर्मी कार्य करेंगे। जबकि समग्र सफाई व्यवस्था के तहत 58 वार्डो म...