कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर। नगर निगम ने शुक्रवार सुबह जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को 58 लाख से अधिक टैक्स बकाए पर कार्यालय को सील कर दिया। सील उस समय लगाई गई जब कार्यालय में कर्मचारियों के आने का समय था। नगर आयुक्त की ओर से कार्यालय में एक नोटिस भी चस्पा किया गया जिसमें डायरेक्टर ऑफ जॉइंट एजुकेशन ऑफिस का भवन लिखा गया है और 58,62,404 रुपये की बकाएदारी दिखाई गई है। विशेष बात यह है कि नोटिस में पता संयुक्त शिक्षा निदेशक का लिखा है जबकि भवन जिला विद्यालय निरीक्षक का सील किया गया है। इससे मूल्यांकन और शहर में होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के अनिवार्य कार्य सब ठप हो गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...