लखनऊ, जून 19 -- यूपी में 58 जिलों में 7475 युवाओं को एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवाओं को उत्पादों के निर्माण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, डिजिटल मार्केटिंग एवं उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उप्र कौशल विकास मिशन की ओर से जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार कर युवाओं को दक्ष बनाया जाएगा।पहले चरण में 17 जिलों के 1050 युवाओं को ओडीओपी कौशल प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रथम चरण की सफलता के बाद अब दूसरे चरण में बचे 58 जिलों के 7475 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। दोनों चरणों में कुल 8525 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवा अपने जिलों के परंपरागत उत्पादों से जुड़ेंगे और उनके निर्माण व उनकी पैकेजिंग इत्यादि से जुड़े कार्याों में दक्ष बनाए जाएंगे। उप्र कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि दूसरे ...